IND U19 vs ENG U19: अंडर 19 टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान के साथ बल्लेबाजी करने उतरे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी इस मैच में बड़े शॉट नहीं खेल पाए. वो क्रीज पर महज 4 गेंदों तक ही टिक पाए और 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इंग्लैंड के धाकड़ गेंदबाज सेबेस्टियन मॉर्गन ने उनको अपना शिकार बनाया. विश्व कप के वार्म अप मैचों में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है और ये मैच टीम इंडिया के लिए कड़ी परीक्षा होगा.
Vaibhav Suryavanshi impressed us, but
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) December 21, 2025
– In the U-19 Asia Cup, he mostly performed against weaker teams
– Failed to deliver against Pakistan twice.
– Again scored runs, but mostly outside pressure situations
– Again, Couldn’t step up in a big game like the final
– Talent is… pic.twitter.com/e52yX6IhiF
पहले मैच में हिट, दूसरे में फुस्स हुए वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में कई कमाल की पारियां खेली. उन्होंने दमदार फॉर्म दिखाते हुए पिछले साल छक्कों की बारिश की. साल 2026 की शुरुआत भी उन्होंने कुछ इसी अंदाज में की थी. स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए वॉर्म अप मैच में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 50 गेंदों में 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी हर किसी को उनसे कुछ उसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन वो इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं. उनको लेकर अक्सर ये सवाल खड़े किए जाते हैं कि वो छोटी टीमों के खिलाफ रन बनाते हैं लेकिन जब बड़ी टीमों की बारी आती हैं तो वो फुस्स साबित हो जाते हैं.
विश्व कप के लिए तैयारी का शानदार मौका
15 जनवरी से अंडर 19 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है. टीम इंडिया आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. भारतीय खिलाड़ियों के पास वॉर्म अप मैच में खुद को तैयार करने का शानदार मौका है. विश्व कप में टीम इंडिया 15 जनवरी को यूएसए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इसके बाद 17 जनवरी को टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जा रहा है.

