IND vs USA U19 World Cup 2026 Live Streaming: 15 जनवरी से अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. इस बार यह टूर्नामेंट जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत यूएसए के खिलाफ करेगी, जो इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भी होगा. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज करना चाहेंगी.
वहीं, इस मैच में सबकी नजरें 14 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जो इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. वैभव ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार शतक से फैंस का दिल जीता था और अब वह वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. तो चलिए जानते हैं आप इस भारत बनाम यूएसए के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
IND vs USA U19: कितने बजे शुरू होगा मैच?
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत को आयुष म्हात्रे, विहान मल्होत्रा और दीपेश देवेंद्रन जैसे खिलाड़ियों से भी काफी उम्मीदें होंगी, लेकिन सबकी नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर होगी. उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले खेले गए वॉर्म-अप मैचों और साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. अगर इस टूर्नामेंट में भी वैभव का बल्ला चला, तो भारत को खिताब जीतने से रोकना किसी के लिए आसान नहीं होगा.
भारतीय टीम टूर्नामेंट के पहले दिन यानी 15 जनवरी को एक्शन में नजर आएगी और ओपनिंग मैच में यूएसए की टीम से भिड़ेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 12:30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे.
IND vs USA U19: कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं, भारतीय फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबससाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. यहां मोबाइल यूजर्स फ्री में लाइव मैच का लुत्फ ले सकते हैं.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया.
यूएसए U19 टीम: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश, उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी, ऋषभ शिम्पी.

