Rohit Sharma-Virat Kohli

IND vs NZ 1st ODI: फिर से एक्शन में दिखेंगे रोहित-कोहली, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच और फ्री में कहां देख पाएंगे LIVE?

India vs New Zealand 1st ODI Match Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 11 जनवरी से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की मैदान पर वापसी होगी. गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेले थे, वहीं श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे. गिल बतौर कप्तान भारत में पहली बार वनडे सीरीज खेलने उतरेंगे.

वहीं, इस मैच में टीम इंडिया के दो सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली एक फिर एक्शन में नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद दोनों दिग्गज कीवियों के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और एक्शन से भरपूर होने वाला है. आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच कब और कहां होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (11 जनवरी) को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs NZ 1st ODI: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 1:00 बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

IND vs NZ 1st ODI: कहां देखें लाइव मैच?

भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा, आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

IND vs NZ 1st ODI: फ्री में कहां देखें मैच?

भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा. भारतीय क्रिकेट फैंस यहां फ्री में लाइव मैच का मजा उठा सकते हैं.

IND vs NZ 1st ODI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फाउल्क्स, जोश क्लार्कसन, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक.

ये भी पढे़ें- IND vs NZ: इन 4 खिलाड़ियों का पत्ता कटना लगभग तय! ऐसी हो सकती है पहले वनडे में भारत की प्लेइंग 11