India vs New Zealand

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच? जानें लाइव की पूरी डिटेल्स

India vs New Zealand 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला बड़ौदा में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें अपनी तैयारियों में जुट हुई हैं. शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे, जबकि कीवि टीम की कमान माइकल ब्रेसवेल के हाथों में होगी.

वहीं, इस मैच में टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे. रोहित-विराट को फिर एक्शन में देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं आप भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बड़ौदा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी, जबकि इससे आधे घंटे पहले यानी 1:00 बजे टॉस होगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर किया जाएगा.

इसके अलावा, फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी फ्री में इस मैच के लाइव एक्शन का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां आपको एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा.

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की हुई वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पिछली 3 मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर नजर नहीं आए थे, क्योंकि दोनों खिलाड़ी चोट से जूझ रहे थे. लेकिन अब न्यूजीलैंड सीरीज के लिए दोनों पूरी तरह फिट होकर वापसी कर चुके हैं, जिससे टीम इंडिया को बड़ी मजबूती मिली है. इसके अलावा, टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंग्टन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फाउल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया चकनाचूर, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी