Virat Kohli speaks about his awards

IND vs NZ: विराट कोहली कहां रखते हैं अपने सभी अवॉर्ड्स? पहले वनडे में मैच जिताऊ पारी के बाद किया बड़ा खुलासा

IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपनी धमाकेदार फॉर्म को जारी रखा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में वो टीम इंडिया के लिए जीत के हीरो बने. चेज मास्टर कोहली ने 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर अपने बल्ले से छाप छोड़ी. उन्होंने 91 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. विराट के करियर में ये 45वां वनडे का POTM खिताब रहा. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि कोहली इन अवॉर्ड्स का कलेक्शन रखते कहां हैं. इसका जवाब उन्होंने खुद मैच के बाद दिया है. 

अपने सभी अवॉर्ड कहां रखते हैं किंग कोहली?

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने अपने ओवरऑल इंटरनेशनल करियर का 71वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. वो इस अवॉर्ड को जीतने के बाद काफी खुश नजर आए. उनके पास अब कितने POTM अवॉर्ड हो गए हैं इसके कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे कोई आइडिया नहीं है. मैं ये सभी अवॉर्ड अपनी मम्मी के पास गुड़गांव घर वापस भेज देता हूं. उन्हें ये रखना पसंद हैं. अगर मैं अपनी जर्नी को पीछे मुड़कर देखता हूं तो ये मेरे लिए एक सपने के पूरे होने के जैसा है. मुझे अपनी काबिलियत के बारे में पहले से पता था लेकिन मुझे ये भी पता था कि इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी. भगवान ने मुझे उससे ज्यादा ही दिया जो भी मैंने उनसे मांगा. मुझे इस चीज के लिए काफी गर्व है.”

संगकारा को विराट ने छोड़ा पीछे

विराट कोहली इस मैच में इतिहास रचते हुए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने इस मैच में 28 हजार वनडे इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ उन्होंने 28,017 रन हो गए हैं जबकि कुमार संगकारा के नाम 28,016 रन दर्ज हैं. विराट के आगे अब बस महान सचिन तेंदुलकर का नाम ही है. उनके नाम वनडे इंटरनेशनल में 34 हजार 357 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: टीम इंडिया को लगा जोरदार झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर हुआ वनडे सीरीज से बाहर!