IND vs NZ 1st T20 Nagpur Predicted playing 11 of Team India

IND vs NZ: ईशान किशन IN, श्रेयस अय्यर OUT, पहले टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs NZ: वनडे सीरीज के बाद अब बारी टी20 के रोमांच की है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी. युवा सितारों से सजी भारतीय टीम इस सीरीज को जीत वनडे की हार का हिसाब चुकता करना चाहेंगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि तिलक वर्मा की जगह प्लेइंग 11 में नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में श्रेयस अय्यर को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है. आइए आपको बताते हैं कि पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

किसे मिलेगी ओपनिंग की जिम्मेदारी?

शुभमन गिल के बाहर होने के साथ ही ये साफ हो चुका है कि टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे. बीते साल इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के खूब रन बनाए हैं. सैमसन ने ओपनिंग करते हुए टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक जड़े हैं जो कि उनकी काबिलियत को साफ दर्शाता है.

ईशान किशन को मिला नंबर 3

घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन के किस्मत चमकी है और उनको इस सीरीज के साथ-साथ टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है. मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ये भी साफ कर दिया है कि वो नंबर 3 पर खेलते हुए नजर आएंगे. तिलक वर्मा की इंजरी के चलते वो सीरीज के पहले 3 मैचों से बाहर हैं, ऐसे में किशन के पास अपना दम दिखाने का शानदार मौका होगा.

गेंदबाजी में चक्रवर्ती और बुमराह संभालेंगे कमान

टीम इंडिया के सबसे घातक और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं. उनको वनडे सीरीज से वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया था. अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा उनका साथ देते हुए नजर आएंगे. इसी के साथ स्पिन डिपार्टमेंट में वरुण चक्रवर्ती फिरकी का जलवा बिखेरेंगे. वनडे में रेस्ट के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़िए- WPL 2026: जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतक ठोक दिल्ली को दिलाई जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से चटाई धूल