IND vs NZ 1st T20I, Abhishek Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में हार के बाद के अब टीम इंडिया का लक्ष्य टी20 सीरीज जीतना है और टीम इस मुकाबले को जीतकर बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
वहीं, इस मैच में सबकी नजरें एक बार फिर भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पर रहेगी. अभिषेक के पास पहले टी20 मैच में इतिहास रचने का शानदार मौका होगा. इस मामले में वह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वहीं, अगर अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 82 रन बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे. ऐसा करते ही अभिषेक भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे और इस मामले में विराट को पीछे छोड़ देंगे.
फिलहाल, विराट कोहली ने 167 पारियों में भारत के लिए 5000 टी20 रन पूरे किए हैं. वहीं अभिषेक शर्मा अब तक 164 पारियों में 4918 रन बना चुके हैं और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 82 रनों की जरूरत है. वहीं, अगर अभिषेक आज ये कारनामा नहीं कर पाए, तो भी उनके पास पूरी सीरीज में विराट से आगे निकलने के और मौके होंगे.
भारत के लिए सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड
फिलहाल भारत के लिए सबसे तेज 5000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम दर्ज है. राहुल ने सिर्फ 143 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. जबकि दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 154 पारियों में 5000 रन बनाने का कारनामा किया था. वहीं, टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 5000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने केवल 132 पारी में 5000 टी20 रन पूरे किए थे.
बता दें कि, अभिषेक शर्मा इस वक्त टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज हैं और वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अभिषेक ने टी20I करियर में भारत के लिए अब तक 168 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 शतक और 28 अर्धशतक के साथ 4918 रन बनाए हैं.

