Suryakumar Yadav

IND vs NZ: नागपुर में सूर्यकुमार यादव ने लगाया खास ‘शतक’, रोहित-विराट के एलिट क्लब में हुए शामिल

IND vs NZ 1st T20I, Suryakumar Yadav Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर उतरते ही बड़ा कारनामा कर दिखाया और अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. नागपुर के मैदान पर उतरते ही सूर्या ने अपने 100 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले पूरे कर लिए. इसी के साथ वह रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं.

सूर्यकुमार यादव का 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव नागपुर में अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे. इसी के साथ सूर्या भारत के लिए 100 टी20 मैच खेलने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्यकुमार से पहले अब तक सिर्फ तीन खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ही ये कमाल कर सके हैं. खास बात यह है कि भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान एमएस धोनी भी अपने करियर में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए थे.

उन्होंने 2021 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और महज 5 साल के अंदर ही यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सूर्या ने भारत के लिए अब तक खेले 99 टी20 मैचों में 35.29 की औसत से 2788 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं.

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीअवधिमैचरनउच्चतम स्कोरऔसतशतकविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
रोहित शर्मा2007–20241594231121*32.05511/22
विराट कोहली2010–20241254188122*48.69141/13
हार्दिक पंड्या2016–2026125200271*28.601014/16
सूर्यकुमार यादव2021–2026100278811735.29422/5
एमएस धोनी2006–20199816175637.60

IND vs NZ 1st T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश के भारत न आने के जिद्द पर सुनाया अंतिम फैसला, नहीं माना तो टूर्नामेंट से होगी छुट्टी