India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम की नजरें अब दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी, जबकि कीवी टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी.
ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. हालांकि, मैच से पहले राजकोट के मैदान पर टीम इंडिया के वनडे रिकॉर्ड ने भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. तो आइए एक नजर डालते हैं राजकोट में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड.
राजकोट में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. राजकोट के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. भारतीय टीम ने यहां अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच जीता है और तीन मैचों हार का सामना करना पड़ा है.
भारत को इस मैदान पर जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में एकमात्र जीत मिली थी. वहीं, टीम इंडिया को यहां इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में हार झेलनी पड़ी थी. इन आंकड़ों ने भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, राजकोट के मैदान पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार वनडे मुकाबला खेलेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है.
- कुल मैच – 4
- जीते – 1
- हारे – 3
VIDEO | Gujarat: Men in Blue (Indian Cricket Team) receive warm welcome on arrival in Rajkot, Arshdeep grooves to Garba beats.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/R0tLbEei7j
कैसी होगी राजकोट की पिच?
राजकोट की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जो सपाट और तेज होती है. इस पिच पर बल्लेबाज जमकर चौके-छक्कों की बौछार करते हैं और हाई स्कोर मैच देखने को मिलते हैं. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलने लगती है और गेंद अच्छी से टर्न होती है. ऐसा में यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है.

