IND vs NZ 3rd ODI Indore Holkar Cricket Stadium

IND vs NZ: तीसरे वनडे में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां खेला जाएगा मैच?

IND vs NZ: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. कीवी टीम इस जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है. पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी तो वहीं दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब हर किसी की निगाहें तीसरे वनडे पर टिकी हुई हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे फॉर्मेट में अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है. गिल बतौर कप्तान आखिरी मैच को जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे. ये मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

कब खेला जाएगा IND vs NZ तीसरा वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को खेला जाएगा. फैंस इस मैच के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं क्योंकि ये करो या मरो का मुकाबला होगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे तौर पर सीरीज कब्जा कर लेगी. 

कहां देख पाएंगे IND vs NZ का लाइव मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का लाइव टेलीकास्ट करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास ही हैं. ऐसे में टीवी पर तीसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देखा जाएगा. इसके अलावा मोबाइल और लैपटॉप पर इसका सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार मैच पर किया जाएगा. 

बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया?

टीम इंडिया दूसरे वनडे में हार के बाद अब तीसरे वनडे में बदलाव के साथ उतर सकती है. पहले मैच में वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल हो जाने के बाद दूसरे वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था लेकिन वो कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. ऐसे में तीसरे वनडे में उनकी जगह आयुष बदोनी को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा अगर टीम बल्लेबाजी का विकल्प तलाश रही है तो ध्रुव जुरेल भी विकल्प साबित हो सकते हैं. 

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल/आयुष बदोनी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़िए- कनाडा ने पंजाब में जन्मे खिलाड़ी को बनाया कप्तान, T20 World Cup 2026 के लिए स्क्वॉड का हुआ ऐलान