India vs New Zealand

IND vs NZ Weather Report: फाइनल मुकाबले में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें इंदौर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. भारत ने पहला वनडे मैच जीता था, जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में जीत हासिल की.

अब सीरीज का तीसरा वनडे मैच निर्णायक हो गया है और मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. हालांकि, मैच से पहले फैंस के बीच टेंशन है कि कहीं बारिश इस मुकाबले का मजा किरकिरा न कर दे. तो चलिए एक नजर डालते हैं इंदौर के मौसम रिपोर्ट पर.

कैसा रहेगा इंदौर का मौसम?

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में शानदार जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की थी, लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज बराबर कर दी. अब सबकी नजरें इंदौर में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले पर टिकी हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, मैच वाले दिन (18 जनवरी) इंदौर का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है और बारिश की भी कोई संभावना नहीं है. मैच के दिन तापमान लगभग 27 डिग्री रहेगा और नमी 52% होगी. वहीं, हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मैच देखने को मिलेगा.

IND vs NZ: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बदोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फोक्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रि.स्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जेडन लेनोक्स, माइकल रे.

ये भी पढ़ें- कौन हैं ICC के अधिकारी संजोग गुप्ता? जिन्हें बांग्लादेश ने वीजा न देकर अपने ही पैर पर मार ली कुल्हाड़ी!