India vs New Zealand

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव?

India vs New Zealand 3rd T20I Live Streaming: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है. नागपुर में खेले गए पहले टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया था, जबकि रायपुर में हुए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की.

अब टीम इंडिया की नजरें तीसरे टी20 में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी. वहीं, कीवी टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच रविवार, 25 जनवरी को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs NZ 3rd T20I: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होगा.

IND vs NZ 3rd T20I: कब और कहां देखें लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

IND vs NZ: T20I सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकरी फोल्क्स.

ये भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, 7 विकेट लेकर सिलेक्टर्स को दिया करारा जवाब