IND vs NZ: टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के 3 मैचों में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बना रखी है. चौथे मैच में कीवी टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए 50 रनों के अंतर से जीत दर्ज की. ऐसे में अब हर किसी की नजरें सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले पर होंगी. ये मैच 31 जनवरी को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी तो वहीं न्यूजीलैंड भी जीत के साथ विश्व कप में जाना चाहेगी. चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
29 RUNS FROM THE OVER! 🤩
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 28, 2026
Shivam Dube goes full beast mode as brings up his fifty in just 15 deliveries! 👊#INDvNZ | 4th T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/UkIOb9Ri1y pic.twitter.com/tXOJeMQdCJ
IND vs NZ 5th T20 कितने बजे होगा शुरू?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबले की पहली गेंद भी 7 बजे ही फेंकी जाएगी. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
IND vs NZ 5th T20 कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का आखिरी मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा. टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रिचार्ज करना होगा तो वहीं मोबाइल और लैपटॉप पर इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए आपको जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के कैसे हैं हेड टू हेड आंकड़े?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 14 मुकाबले जीते हैं तो वहीं 10 मैचों में कीवी टीम को जीत नसीब हुई है. इसी के साथ एख मुकाबला टाई रहा है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

