Abhishek Sharma

6,6,6,6,4,4,4,4,4… अभिषेक शर्मा ने फिर बल्ले से उड़ाया गर्दा, सिर्फ 14 गेंदों पर ठोक दिया दूसरा सबसे तेज T20I अर्धशतक

IND vs NZ, Abhishek Sharma Fastest Fifty: गुवाहाटी में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तबाही मचा दी. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है. यह भारत के टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. इस दौरान अभिषेक ने 4 छक्के और 5 चौके जड़े. अभिषेक ने इस मैच में सिर्फ 20 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. उनकी इस पारी केदम पर टीम इंडिया ने 154 रनों का टारगेट सिर्फ 10 ओवर्स में ही हासिल कर मैच 8 विकेट से जीत लिया.

अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में बिना खाता खोले आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने तीसरे मुकाबले में रौद्र रूप दिखाया. अभिषेक ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी, जिसका कीवी गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. अभिषेक ने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया, जो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में अब तक की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ उनके गुरु युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में अर्धशतक ठोक कर इतिहास रचा था. अब युवराज के चेले अभिषेक शर्मा भारत के लिए दूसरे सबसे तेज T20I अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

भारत की ओर से सबसे कम गेंदों में T20I फिफ्टी

  • युवराज सिंह – 12 गेंद बनाम इंग्लैंड (2007)
  • अभिषेक शर्मा – 14 गेंद बनाम न्यूजीलैंड (2026)
  • हार्दिक पांड्या – 16 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका (2025)

फुल मेंबर टीमों के खिलाफ संयुक्त रूप से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी

इतना ही नहीं, अभिषेक शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में फुल मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर युवराज सिंह हैं, जबकि दूसरे नंबर पर नामीबिया के जेन फ्रेलिनक हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. तीसरे नंबर पर अब कॉलिन मुनरो के साथ अभिषेक शर्मा का नाम भी जुड़ गया है. मुनरो ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक जमाया था.

फुल मेंबर देशों के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाज़गेंदेंविपक्षी टीमस्थान
युवराज सिंह12इंग्लैंडडरबन
जान फ्राइलिंक13जिम्बाब्वेबुलावायो
कॉलिन मुनरो14श्रीलंकाऑकलैंड
अभिषेक शर्मा*14न्यूजीलैंडगुवाहाटी
क्विंटन डी कॉक15वेस्टइंडीजसेंचुरियन

टूट गया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

इसके अलावा, अभिषेक शर्मा इस मैच में तीन छक्के लगाने के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित ने 2021-22 की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे. जबकि अभिषेक मौजूदा सीरीज के सिर्फ तीन मैचों में 13 छक्के जड़ दिए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: हार्दिक पांड्या ने हवा में उड़कर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, दंग रह गए सभी खिलाड़ी, VIDEO वायरल