Axar Patel start practice in nets after recovering from injury

IND vs NZ: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, वापसी को तैयार ये स्टार ऑलराउंडर!

IND vs NZ: टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कमाल के रंग में नजर आ रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी टीम इंडिया ने पहले 3 मैचों में जीत के साथ शुरुआत की है. वाइजैग में होने वाले चौथे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल इस मैच में इंजरी के बाद वापसी कर सकते हैं. पहले ही टी 20 मैच में वो गेंदबाजी करते हुए इंजर्ड हो गए थे, जिसके बाद से वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. फिलहाल, उनकी इंजरी को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया है लेकिन उन्होंने नेट्स में प्रैक्टिस करना शुरू कर दी है.

चौथे टी20 में किसको कर सकते हैं रिप्लेस?

अक्षर पटेल अगर पूरी तरह से फिट होते हैं तो चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा बनना तय होगा. ऐसे में सवाल ये खड़ा हो रहा है कि वाइजैग में वो किस खिलाड़ी की जगह लेंगे. अक्षर की वापसी पर अगले मैच से कुलदीप यादव या रवि बिश्नोई में से किसी एक स्पिन गेंदबाज को बाहर होना पड़ा सकता है. बिश्नोई पिछले मैच में पहली बार प्लेइंग 11 का हिस्सा बने थे तो वहीं कुलदीप 2 मुकाबले खेल चुके हैं. ऐसे में कुलदीप की जगह अक्षर को प्लेइंग 11 में रिप्लेस किया जा सकता है. अक्षर के टीम में आने से गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी गहराई मिलेगी.

न्यूजीलैंड पर दबदबा बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने अभी तक सीरीज को एकतरफा ही रखा है. टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और कीवी टीम पूरी तरह से पस्त नजर आई है. ऐसे में टीम इंडिया का ये खास प्रदर्शन टी20 विश्व कप से पहले एक अच्छी खबर माना जा रहा है. वाइजैग में होने वाले चौथे मुकाबले में भी टीम इंडिया अपने इस प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया आखिरी बार साल 2024 में हुए विश्व कप के बाद से कोई भी सीरीज नहीं हारी है.

ये भी पढ़िए- ‘ICC से रिश्ते खराब नहीं…’, T20 WC बायकॉट करने पर PCB को मिली चेतावनी, पूर्व क्रिकेटर्स ने दी हिदायत