Fans hooting Gautam Gambhir Viral Video

ODI सीरीज हारने के बाद लगे गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे, विराट कोहली के रिएक्शन वाले वीडियो में कितनी सच्चाई?

IND vs NZ: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत को उसी के घर में वनडे सीरीज में हराया है. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से टीम इंडिया की स्थिति में काफी उतार चढ़ाव देखा गया है. टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद अब वनडे में भी टीम उनके कोचिंग कार्यकाल में खराब दौर से गुजर रही है. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस उनसे काफी नाराज नजर आ रहे हैं. इंदौर में टीम इंडिया को मिली हार के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस स्टेडियम में गौतम गंभीर की हूटिंग कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो इंदौर वनडे में टीम इंडिया की हार के बाद का है, लेकिन अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है. वीडियो में दिख रहा है कि स्टेडियम से गौतम गंभीर हाय-हाय की आवाज आ रही है और इसके ऊपर फैंस की तरफ देखते हुए विराट कोहली की रिएक्शन भी आता है. विराट फैंस की ऐसी आवाज सुनकर हैरानी से ऊपर की तरफ देखते हैं और मुंह पर हाथ रख लेते हैं. ये सब देख विराट पूरी तरह से हैरान थे. 

पुरानी ऑडियो को इस्तेमाल कर फैलाया जा रहा वीडियो

इस वीडियो को लेकर कई जगह ये दावा भी किया जा रहा है कि इसमें इस्तेमाल की गई ऑडियो पुराने वीडियो की है. अगर आप पहले के एक वीडियो को ध्यान से सुनेंगे तो आवाज मेल खाती हुई भी सुनाई देगी. टीम इंडिया जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में खेलने की तैयारी कर रही थी तब भी इस तरह की घटना सामने आई थी. इस वीडियो की पुष्टि कई मीडिया हाउस की तरफ से की गई थी. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वीडियो को एडिट करके चलाया जा रहा है. 

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: वनडे में हाहाकार मचाने के बाद टी20 में भी आया ये घातक गेंदबाज, न्यूजीलैंड की टीम में नई एंट्री