IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेल रही है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है. अर्शदीप सिंह को स्क्वाड में होने के बाद भी प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग 11 में जगह दी गई है. इसके अलावा मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापसी की राह बीते काफी लंबे समय तलाश रहे हैं लेकिन उनको मौका नहीं मिल पा रहा है. इसे देख पूर्व क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने तीखे सवाल खड़े किए हैं.
Don’t get me wrong. I like Washi and Harshit as players. Even Prasidh for that matter. Loads of talent. But I don’t see how the likes of Axar, Shami bhai, Arshdeep miss the cut for them. It’s unjustifiable after a point. #INDvNZ
— Priyank Panchal (@PKpanchal09) January 11, 2026
प्रियांक पांचाल ने पूछे तीखे सवाल
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से टीम इंडिया में बदलाव का दौर चल रहा है. वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं तो वहीं इसके चलते कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो कि अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं. इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर प्रियांक पांचाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “मुझे गलत मत समझिएगा. प्लेयर के तौर पर मैं वॉशिंगटन और हर्षित को काफी पसंद करता हूं यहां तक की प्रसिद्ध को भी. बहुत टैलेंट है इनमें. लेकिन मैं ये नहीं समझ पा रहा हूं कि अक्षर पटेल, शमी भाई और अर्शदीप सिंह कैसे बाहर हो रहे हैं. एक समय के बाद ये काफी अनुचित लगेगा.”
अर्शदीप के बाहर होने पर फूटा फैंस का गुस्सा
अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी तो फिलहाल इस सीरीज के लिए स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं लेकिन अर्शदीप सिंह को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी बाहर कैसे कर दिया जाता है, ये सवाल हर एक फैन पूछ रहा है. सोशल मीडिया पर पहले वनडे की प्लेइंग 11 सामने आने के बाद ये सवाल लगातार खड़ा हो रहा है. अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं तो वहीं उन्होंने वनडे में भी अपनी प्रतिभा साबित की है. अब तक खेले 14 वनडे मैचों में उन्होंने 22 विकेट चटकाए हैं.

