Ishan Kishan will play in 5th T20I match or not batting coach Sitanshu Kotak gives update

IND vs NZ: आखिरी टी20 मैच में संजू सैमसन को रिप्लेस करेंगे ईशान किशन? टीम इंडिया के कोच ने दिया जवाब

IND vs NZ: टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच से पहले हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या चौथे मैच में बेंच पर बैठने वाले ईशान किशन इस मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि ईशान किशन चोट के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. ऐसे में अब उनकी इंजरी को लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

ईशान किशन पर कब लिया जाएगा फैसला

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में ईशान किशन की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा, ईशान किशन ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेल सकते हैं. फिलहाल वो पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं लेकिन उनको लेकर आखिरी फैसला फिजियो के हाथों में होगा. उनकी फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर ही आखिरी मैच में खेलने को लेकर फैसला किया जाएगा.

संजू को रिप्लेस कर सकते हैं ईशान

ईशान किशन को संजू सैमसन की जगह रिप्लेस किया जा सकता है. संजू सैमसन ने इस सीरीज में अभी तक बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया है. उन्होंने सीरीज में 4 मैचों में 10 की औसत से महज 40 रन ही बनाए हैं. तो वहीं दूसरी तरफ ईशान किशन का बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने दूसरे टी20 मैच में धमाकेदार फॉर्म दिखाते हुए 32 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले साल 2023 में आखिरी बार वो टीम इंडिया के लिए खेले थे. लंबे समय के बाद वापसी करते हुए उन्होंने हर किसी का दिल जीतने का काम किया है. 

ये भी पढ़िए- T20 World Cup से पहले बजा सैम करन का डंका, इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी