IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को उसी के घर में वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी है. इसके बाद अब 5 मैचों की टी20 सीरीज की बारी है. सीरीज के शुरू होने से पहले टीम को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है. टीम का स्टार ऑलराउंडर इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो सकता है. भारत के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी को चोट लगी थी. इस इंजरी के चलते ये स्टार ऑलराउंडर भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकता है. कीवी टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 3455 रन बनाए हैं तो वहीं 96 विकेट भी हासिल किए हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी.
Michael Bracewell could be in doubt for New Zealand's five-match T20I series against India after picking up a minor left-calf strain while fielding during the third #INDvNZ ODI pic.twitter.com/B2jHpANxqU
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 20, 2026
वनडे में कप्तानी करने वाला खिलाड़ी चोटिल
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी करने वाले माइकल ब्रेसवेल तीसरे वनडे में चोटिल हो गए थे. साइड स्ट्रेन के चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था और उनकी जगह डेरिल मिचेल को कप्तानी करनी पड़ी थी. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार ब्रेसवेल अभी भी चोट से पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं और इसके चलते भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं. इसको लेकर न्यूजीलैंड के हेड कोच ने क्या कहा है आइए आपको बताते हैं.
‘ब्रेसवेल पर रखी जाएगी नजर’
माइकल ब्रेसवेल की इंजरी को लेकर टीम के हेड कोच वॉल्टर ने कहा, “ब्रेसवेल की इंजरी को इलाज किया जाएगा और मेडिकल टीम उनके ऊपर पूरी नजर रखेगी.” उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी है कि ब्रेसवेल टीम के साथ नागपुर पहुंचे हैं, जहां टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि, ब्रेसवेल का पहले मैच में खेल पाना तो मुश्किल ही नजर आ रहा है और अभी उन्हें रिकवर होने का समय दिया जाएगा.
टी20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जीमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क

