IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इसी के साथ दोनों के पहले विकेट से 117 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है. 27 साल के लंबे इंतजार के बाद कीवी सलामी जोड़ी कुछ ऐसा काम कर पाई है.
– Fifty by Henry Nicholls.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 11, 2026
– Fifty by Devon Conway.
– Hundred by New Zealand.
WHAT A START BY KIWIS TO THE ODI SERIES. pic.twitter.com/zRWZY4mjuW
27 साल बाद हुआ फिर दोहराया इतिहास
डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स के बीच हुई 117 रनों की ओपनिंग साझेदारी कई मायनों में खास रही. बीते 27 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने वनडे मैच खेलते हुए भारतीय सरजमीं पर शतकीय साझेदारी की है. इसी के साथ ये कीवी टीम की तरफ से भारत में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी रही. इससे पहले साल 1999 में नाथन एस्टल और क्रेग स्पीयरमैन ने टीम के लिए 115 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी, जो कि राजकोट के मैदान पर आई थी.
दोनों बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक
डेवोन कॉन्वे ने पहले ही मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 67 गेंदों का सामना करते हुए 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का जड़ा. हर्षित राणा ने उनको बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. उनके साथी हेनरी निकोल्स ने भी 69 गेंदों का सामना 62 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 चौके जड़े. निकोल्स का विकेट भी हर्षित राणा ने ही लिया.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक, माइकल राय.

