IND vs NZ 1st ODI

IND vs NZ: इन 4 खिलाड़ियों का पत्ता कटना लगभग तय! ऐसी हो सकती है पहले वनडे में भारत की प्लेइंग 11

IND vs NZ: टीम इंडिया साल 2026 में अपनी पहली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा के मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समय अनुसार ये मुकाबला 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि एक बार फिर से हर किसी को रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते हुए देखने को मिलेगा. सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वडोदरा की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है. ऐसे में इस मैच के लिए भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा. 

इन 4 खिलाड़ियों को बैठना पड़ेगा बाहर!

वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड को चुना गया है. ऐसे में 4 खिलाड़ी ऐसे होंगे जिन्हें पहले वनडे में बेंच पर ही बैठना होगा. यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल पहले वनडे की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए पहला विकल्प हैं तो ऐसे में जायसवाल की जगह बनना मुश्किल है. तेज गेंदबाज के रूप में टीम अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज के साथ जा सकती है तो ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह नहीं बन पाएगी. इसके अलावा विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल इस फॉर्मेट में टीम की पहली पसंद बने हुए हैं तो जुरेल को मौका मिल पाना काफी मुश्किल होगा.

वडोदरा में जमकर बरसेंगे रन

वडोदरा के इस स्टेडियम में पहली बार कोई वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैदान को बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग माना जाता है और यहां रनों का अंबार लगता है. गेंदबाज इस मैच में परेशान होते हुए नजर आ सकते हैं. गेंद पुरानी होने के बाद स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: ऋषभ पंत हुए बाहर तो इस खिलाड़ी की चमक उठी किस्मत, एक दिन पहले स्क्वाड में मिली जगह