Rohit Sharma becomes the 1st cricketer in world to hit 650 sixes in international cricket

IND vs NZ: सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

IND vs NZ: सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

IND vs NZ: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इतिहास रच डाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में उन्होंने अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उनके अलावा अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कमा कोई नहीं कर पाया है. इसी के साथ बतौर ओपनर वनडे में भी वो सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. बतौर ओपनिंग बल्लेबाज रोहित के नाम अब 329 छक्के हो गए हैं, जबकि गेल के नाम 328 छक्के हैं. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाए 2 बेहतरीन छक्के

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में अपने ही चिर परिचित अंदाज में शुरुआत की. कीवी गेंदबाजों पर हावी होते हुए उन्होंने चौके-छक्के जड़ना शुरु कर दिया. उन्होंने इस मैच में 26 रनों की छोटी पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े. रोहित ने अपने टेस्ट करियर में 8 छक्के जड़े हैं, वनडे में उनके नाम 357 छक्के हैं तो वहीं टी 20 में 205 छक्के जड़ चुके हैं. रोहित टीम इंडिया के लिए अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं और उनका फॉर्म कमाल का दिख रहा है. आईसीसी बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में वो नंबर 1 बल्लेबाज हैं.

रोहित शर्मा का शानदार वनडे करियर

रोहित शर्मा का वनडे करियर आज के समय में किसी सपने से कम नजर नहीं आता है. भारत के लिए खेले 279 वनडे मैचों में 11, 516 रन बना चुके हैं. उन्हें वनडे फॉर्मेट में एक जाइंट खिलाड़ी माना जाता है, जिसकी गवाही सीधे तौर पर उनके आंकड़े भी देते हैं. उन्होंने अपने इस बेहतरीन करियर में 33 शतक और 61 अर्धशतक भी जड़े हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित के पास अभी 2 मौके और होंगे, जिनमें वो रन बना फैंस को खुश कर सकते हैं. 

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: डेरिल मिचेल ने अकेले दम पर उड़ाए भारत के होश, पिछली 5 पारियों में 85 की औसत से ठोके इतने रन