IND vs NZ: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया को अगले 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टीम ने भारत में पहली बार कोई वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा है. इस सीरीज में भारत के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा तो वहीं कुछ खिलाड़ी खराब फॉर्म के चलते आलोचकों के निशाने पर नजर आ रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की हार का कारण हर किसी के सामने रखा है. उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा की इस दौरान तारीफ की है.
Sunil Gavaskar said. “A lot of batters, a lot of bowlers are tied down to an image. That this is the way, they are perceived, and so they [think they] should stick to that. I don’t think Virat Kohli is tied down to an image. He’s tied down to the job at hand. The job at hand is… pic.twitter.com/JbmGxkzEzx
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) January 19, 2026
गावस्कर ने बताया कहां सीरीज हारी टीम इंडिया
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हार पर काफी नाराज नजर आए. उन्होंने भारत की हार के लिए खिलाड़ियों की फील्डिंग प्रमुख कारण के तौर पर बताया. उन्होंने जियो हॉटस्टार पर साइमन डूल से बात करते हुए कहा, “इस मामले में मैं किसी की नाम नहीं लेना चाहता हूं, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने ने कीवी बल्लेबाजों को आसानी से सिंगल लेने दिए. रोहित शर्मा और विराट कोहली बेहतरीन फील्डर हैं लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की फील्डिंग और बेहतर हो सकती थी. खराब फील्डिंग के चलते ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मिडिल ओवरों में आसानी से रन ले पाए और यही टीम इंडिया की हार की प्रमुख वजह भी बनी.”
न्यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली वनडे सीरीज
न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की है. कीवी टीम ने पहली बार भारत में कोई वनडे सीरीज जीती है. साल 2024 में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का स्वाद चखाया था. भारत के लिए ये हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को अभी भी वनडे सीरीज में जीत का इंतजार है. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वनडे टीम के कप्तान बने गिल को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो सीरीज का हिस्सा नहीं थे और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना किया.

