IND vs NZ, Suryakumar Yadav Records: भारतीय टी20 टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ महीनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, जो उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था. लगातार खराब प्रदर्शन के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उनके फॉर्म को लेकर कई सवाल उठ रहे थे. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सूर्या ने एक धमाकेदार पारी खेलकर सबका मुंह बंद कर दिया.
इस मैच में उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाकर न सिर्फ भारत को शानदार जीत दिलाई, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए. इस बेहतरीन पारी के साथ सूर्या ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है.
सूर्यकुमार यादव ने 468 दिनों बाद ठोका अर्धशतक
साल 2025 सूर्या के लिए कुछ खास नहीं रहा था और वह पूरे साल एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए. वह काफी समय से अपने फॉर्म में लौटने का प्रयास कर रहे थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में सूर्यकुमार ने 32 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की झलक दिखाई थी. वहीं, सूर्या ने दूसरे टी20 मैच में बल्ले से तबाही मचा दी और सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया.
टी20I में फिफ्टी लगाने में उन्हें 24 पारियां और 468 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ा. इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2024 में आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया था. उन्होंने 37 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों के साथ नाबाद 82 रन टीम को जीत दिला दी.
सूर्या ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 82 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ ही सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2017 में बतौर कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 रनों की पारी खेली थी.
इतना ही नहीं, रनचेज के दौरान छक्के लगाने के मामले में भी सूर्या ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. सूर्या ने अब तक 36 पारियों में रनचेज करते हुए 54 छक्के लगाए हैं, जबकि कोहली ने 48 पारियों में 53 छक्के जड़े थे. इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 74 छक्के हैं.
Suryakumar Yadav Batting in T20I 🤡
— Cricket Central (@CricketCentrl) January 21, 2026
Suryakumar Yadav Captaincy in T20I 💀🔥pic.twitter.com/amp4pY2mur
केएल राहुल को भी छोड़ा पीछे
इसके अलावा, इस धमाकेदार पारी के साथ सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है. सूर्या 10 मैचों में 398 रनों के साथ अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 17 टी20I मैचों में 511 रन बनाए हैं.

