IND vs NZ T20 Series Schedule

IND vs NZ: वनडे के बाद अब टी20 सीरीज की बारी, जानें कब और कहां खेला जाएगा पहला मैच

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब हर किसी को टी20 सीरीज का इंतजार है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब फैंस को उम्मीद है कि वनडे की हार का बदलाव टीम इंडिया टी20 सीरीज में जीत के साथ ले पाएगी. टी20 में टीम इंडिया शुभमन गिल नहीं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है और टीम ने साल 2025 में खेली हर सीरीज जीती है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज की शुरुआत कब होने जा रही है.

कब शुरू होगी IND vs NZ की टी20 सीरीज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से नागपुर में होने जा रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान पहले ही हो चुका है. इस सीरीज में कई युवा चेहरे भारतीय टीम के लिए धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए दिखेंगे तो वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप और वरुण चक्रवर्ती का दम देखने को मिलेगा. यहां देखें टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच संख्यातारीखस्थानसमय
पहला टी20 मैच21 जनवरीनागपुरशाम 7 बजे
दूसरा टी20 मैच23 जनवरीरायपुरशाम 7 बजे
तीसरा टी20 मैच25 जनवरीगुवाहाटीशाम 7 बजे
चौथा टी20 मैच28 जनवरीविशाखापत्तनमशाम 7 बजे
पांचवां टी20 मैच31 जनवरीतिरुवनंतपुरमशाम 7 बजे

कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी स्टार नेटवर्क के पास है. टीवी पर फैंस सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख पाएंगे तो वहीं अगर मोबाइल और लैपटॉप पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप पर जाना होगा. सभी मैचों की पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

टीम इंडिया का फुल स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन मैच), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

ये भी पढ़िए- WPL 2026: RCB से हार का बदला लेने उतरेगी गुजरात जायंट्स, लगातार 5वीं जीत की तलाश में स्मृति मंधाना