IND vs NZ: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया पहले 3 मैचों को जीतने के बाद सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है लेकिन इस मैच में कीवी टीम ने शानदार कमबैक करते हुए जीत दर्ज की है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इस मैच में थोड़ी अलग रणनीति के साथ खेलने उतरी थी. वाइजैग में टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव किया गया और 5 प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतरी थी. टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में ये अपने घर पर रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार रही. इस हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिरुवनंतपुरम में होने वाले सीरीज के आखिरी मैच को लेकर भी बड़ी खुलासा किया है.
Suryakumar Yadav said "We purposely played 6 batters today, we wanted to challenge ourselves – for example chasing 180 or 200, as well wanted to see, if we are 2 down or 3 down, we wanted to play all the players who are part of the T20 World Cup". pic.twitter.com/BCgNcuCi3U
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 28, 2026
सूर्यकुमार ने बताया अगले मैच का प्लान
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में अपनी प्लानिंग को लेकर खुलासा करते हुए कहा, “हम आज जानबूझकर 6 बल्लेबाजों के साथ खेलने के लिए उतरे थे. हम टीम में 5 परफेक्ट गेंदबाज चाह रहे थे. हम उन सभी खिलाड़ियों को खिलाना चाहते हैं जो कि टी20 विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं. हम पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं तो ऐसे में मैं चाहता था कि खिलाड़ी तोड़ी और जिम्मेदारी लें, जब हम टारगेट चेज करने के लिए उतरें. अगर हमें मौका मिलता है तो अगले मैच में भी हम चेज करना चाहेंगे. दिन के अंत में हमें काफी कुछ सीखने को मिला. अगर दुबे के साथ एक-दो और साझेदारी हो जाती तो गेम का अंत कुछ और हो सकता था.”
टी20 विश्व कप की तैयारी में जुटी टीम इंडिया
टीम इंडिया ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इस बार के विश्व कप में टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतर रही है. कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों में एक बड़ी जिम्मेदारी है. युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया फिलहाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रही है. टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है और टीम 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

