IND vs NZ playing 11

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह समेत 4 खिलाड़ी बाहर, पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने

IND vs NZ: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टॉस जीत लिया है. भारतीय टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी. ये मैच वडोदरा के मैदान पर खेला जा रहा है और ऐसा पहली बार होगा जब इस मैदान पर कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. कप्तान गिल ने इस मैच में टीम इंडिया की की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा फैसला लिया है. प्लेइंग 11 में स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जगह नहीं मिल पाई है. उनके साथ 4 खिलाड़ी इस मैच से बाहर हैं. यहां देखें टीम इंडिया की प्लेइंग 11.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

गिल और अय्यर की हो रही टीम में वापसी

कप्तान शुभमन गिल टीम इंडिया में 77 दिनों के बाद वापसी कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वो टीम इंडिया के साथ आखिरी बार नजर आए थे. उनके अलावा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी इस सीरीज में इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच में अय्यर फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. 

अर्शदीप सिंह को नहीं मिली जगह

पहले वनडे मैच के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जगह नहीं मिल पाई है. सीरीज में वापसी करने वाले मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. प्रसिद्ध कृष्णा दोनों का साथ निभाते हुए नजर आएंगे तो वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करेंगे.

ये भी पढ़िए- IND vs NZ 1st ODI: फिर से एक्शन में दिखेंगे रोहित-कोहली, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच और फ्री में कहां देख पाएंगे LIVE?