team India predicted playing 11 for 3rd T20I against New Zealand

IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह करेंगे तीसरे टी20 में वापसी? ऐसी हो सकती है गुवाहाटी में टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले 2 मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम ने पहले मैच में 48 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी तो वहीं दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी बढ़त को आगे बढ़ाया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अब टीम इंडिया की नजर तीसरे मैच में भी जीत हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम करने पर होंगी. ये मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर होने वाला है और हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस मैच के लिए जसप्रीत बुमराह एक बार फिर प्लेइंग 11 में उतरेंगे?

अर्शदीप की मिल सकता है आराम

तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मैनेजमेंट अर्शदीप सिंह की जगह जसप्रीत बुमराह को इस मैच में उतरा सकती है. दूसरे टी20 मैच में बुमराह को आराम दिया गया था तो वहीं तीसरे मैच में अर्शदीप को आराम दिया जा सकता है. उन्होंने टीम के लिए खेले अब तक 2 मैचों में जमकर रन लुटाए हैं. पहले मैच में उन्होंने 31 रन खर्च कर के 1 विकेट अपने नाम किया था तो वहीं दूसरे मैच में वो एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए तो वहीं उन्होंने 53 रन लुटाए.

अक्षर की इंजरी पर नहीं आया अपडेट

टी20 टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल को पहले मैच में फील्डिंग के दौरान इंजरी हो गई थी. जिसके चलते वो दूसरे टी20 में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए. उनकी जगह कुलदीप यादव को मैच में जगह मिली थी. अभी तक उनकी इंजरी को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में अगर वो फिट होते हैं तो उनकी वापसी हो सकती है. कुलदीप यादव ने दूसरे टी20 मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 35 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए थे. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026 में शामिल होने पर स्कॉटलैंड का पहला रिएक्शन, ICC चेयरमैन को किया शुक्रिया