IND vs NZ: टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाई हुई है. सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में 31 जनवरी को खेला जाएगा. वाइजैग में मिली जीत के बाद कीवी टीम के हौसले बुलंद होंगे तो वहीं टीम इंडिया भी आखिरी मैच में जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सीरीज के सभी मैच खेले हैं तो ऐसे में उनको इस मैच से आराम दिया जा सकता है. इसी के साथ टीम में ईशान किशन की वापसी हो सकती है. वाइजैग में खेले गए मैच में वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे.
Abhi-six Sharma is in red-hot form as he smashes the second-fastest fifty in T20Is for India in just 14 balls 🔥🔥#INDvNZ, 3rd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/YLbfrU7NU6 pic.twitter.com/mKd6JOTAOZ
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 25, 2026
हार्दिक को आराम देंगे कप्तान सूर्या
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर टी20 फॉर्मेट में एक पावरपैक खिलाड़ी हैं. उन्होंने टीम इंडिया को कई बड़े मैचों में जीत दिलाई है. ऐसे में टी20 विश्व कप से पहले उनका फिट रहना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी होगा. टीम मैनेजमेंट भी इस बात को अच्छे से समझता है. ऐसे में बड़े टूर्नामेंट से पहले उनको आराम दिया जा सकता है.
अक्षर पटेल की होगी वापसी?
टी20 टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे. इसके बाद से एहतियात के तौर पर उनकी अभी तक वापसी नहीं हो पाई है. चौथे टी20 के बाद वो नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे. सीरीज के आखिरी मैच में उनकी वापसी हो सकती है. टी20 विश्व कप से पहले इस मैच में अगर वो खेलते हैं तो हर किसी की नजरें उनके ऊपर जरूर रहेंगी. उनके साथ-साथ ईशान किशन की भी प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. वाइजैग में टीम 5 प्रमुख गेंदबाजों के साथ उतरी थी तो उनकी जगह प्लेइंग 11 में नहीं बन पाई थी.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

