IND vs NZ Virat Kohli now has most runs against New Zealand in ODI history

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की परेशानी बने विराट कोहली, दूसरे ODI में 1 रन बनाते ही तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये महारिकॉर्ड

IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में इन दिनों कमाल का लय में नजर आ रहे हैं. पहले मैच में 93 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद दूसरे वनडे में भी उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रखा है. राजकोट में खेले जा रहे दूसरे मैच में 1 रन बनाते ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. वनडे इतिहास में वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पहले वनडे में उन्होंने सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी लेकिन तोड़ने से महज 1 रन से चूक गए थे.

सचिन और कोहली की पारियों में काफी अंतर

सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 पारियां खेली हैं. इस दौरान उन्होंने 46.05 की औसत से 1750 रन बनाए थे, जो कि अभी तक रिकॉर्ड था. विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड तो ना सिर्फ तोड़ा है बल्कि उनका औसत तेंदुलकर से कई गुना ज्यादा बेहतर है और पारियां भी काफी कम हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में विराट कोहली ने 35वीं पारी के दौरान ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका औसत 56.45 का रहा है. 

पहले वनडे में जीता था POTM का अवॉर्ड

विराट कोहली ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में कमाल की पारी खेली थी. वो इस मैच में शतक से जरूर चूक गए थे लेकिन उन्होंने 93 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया था. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी वो प्लेयर ऑफ दी सीरीज का खिताब जीता था. आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में वो नंबर 1 बल्लेबाज भी बन चुके हैं. दूसरे वनडे में जीत हासिल करते हुए टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.

ये भी पढ़िए- U19 World Cup 2026: USA के खिलाफ भारत करेगा अपने अभियान का आगाज, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें