Virat Kohli

IND vs NZ: इंदौर में नहीं चलता विराट कोहली का बल्ला! रिकॉर्ड देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Virat Kohli ODI Record at Indore: टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. सीरीज में अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं और दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस निर्णायक मुकाबले में जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में है, जिसे वह तीसरे मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. हालांकि, इंदौर के मैदान पर कोहली का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. कोहली इस मैदान पर अब तक शतक तो दूर एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाए हैं. तो चलिए जानते हैं इंदौरा में कैसा रहा विराट कोहली का रिकॉर्ड.

इंदौर के मैदान पर विराट कोहली का रिकॉर्ड अच्छा नहीं

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. हालांकि, इंदौर के मैदान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का वनडे में प्रदर्शन खराब रहा है. कोहली इस वेन्यू पर अब तक न कोई शतक और न ही कोई अर्शधशतक लगा पाए हैं.

किंग कोहली ने इंदौर के मैदान पर अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33 की औसत और 108.79 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 99 रन बनाए हैं. इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 36 रन है, जो उन्होंने जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. कोहली इस मैदान अब तक बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं.

पहले वनडे में बनाए थे 93 रन

हालांकि, विराट कोहली का बल्ला इन दिनों जमकर बोल रहा है. कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 93 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. इससे पहले कोहली ने पिछले 4 वनडे पारियों में दो शतक ठोके और 74, 135, 102 और 65 रन की पारी खेली. इन शानदार पारियों के दम पर कोहली ने एक बार फिर ICC वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है. कोहली 785 रेटिंग पॉइंटस के साथ रोहित शर्मा को पछाड़ कर दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- 6,6,6,6,4… स्टीव स्मिथ ने बल्ले से मचाया कोहराम, BBL में तूफानी शतक ठोक रच दिया इतिहास