Washington Sundar likely to ruled out of ODI series vs New Zealand

IND vs NZ: टीम इंडिया को लगा जोरदार झटका, चोट के चलते स्टार ऑलराउंडर हुआ वनडे सीरीज से बाहर!

IND vs NZ: टीम इंडिया ने पहले वनडे में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के तुरंत बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है. सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं. पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए सुंदर चोटिल हुए थे और इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए भी उनको काफी दर्द में देखा गया था. ऐसे में सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब वो सीरीज में बचे हुए 2 वनडे मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी

दैनिक जागरण के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार वॉशिंगटन सुंदर पहले वनडे में इंजरी के बाद उनका स्कैन किया गया है. उनकी रिब में दर्द हो रहा है, जिसके चलते अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ी टेंशन साबित हो सकता है क्योंकि वो टी20 सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा हैं तो वहीं टी20 विश्व कप स्क्वाड में भी शामिल हैं. उनसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

पहले वनडे में कैसा रहा सुदंर का प्रदर्शन?

वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया के लिए पहले वनडे मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करने का मौका मिला था. पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5 ओवर फेंके और 27 रन खर्च किए. इस दौरान उनको कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ. 6 विकेट गिरने के बाद उनको बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा. उन्होंने 7 गेंदों का सामना करते हुए 7 रन बनाए और नाबाद वापस लौटे. मैच खत्म होने के बाद हर्षित राणा ने उनको लेकर कहा था, “वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है. बल्लेबाजी करते हुए वो काफी दर्द में भी थे. हमारी मेडिकल टीम उनकी जांच करेंगे और आगे बताएंगे.” 

ये भी पढ़िए- WPL 2026: सोफी डिवाइन ने गेंद और बल्ले से मचाया कोहराम, रोमांचक मुकाबले में DC हुई ढेर