IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है. इस मैच में टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को चोट लगी, जिसके बाद वो अब वो पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह बीसीसीआई आयुष बदोनी को रिप्लेस के तौर पर स्क्वाड में शामिल कर लिया है. घरेलू क्रिकेट में बदोनी दिल्ली के लिए खेलते हैं. 11 जनवरी को सीरीज की शुरुआत हुई है और टीम इंडिया के स्क्वाड में 2 बार बदलाव हो चुके हैं. पहले चोटिल हुए ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया और अब आयुष बदोनी को स्क्वाड में शामिल किया गया है.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) January 12, 2026
Washington Sundar ruled out of #INDvNZ ODI series; Ayush Badoni receives maiden call-up.
Details ▶️ https://t.co/ktIeMig1sr #TeamIndia | @IDFCFIRSTBank
पहली बार टीम इंडिया में मिली जगह
आयुष बदोनी को पहली बार सीनियर टीम इंडिया में शामिल होने का मौका मिला है. बीसीसीआई की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने बदोनी को सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है. वो राजकोट में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. बदोनी फिलहाल दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आ रहा है.
ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस सीरीज में उनको टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं. लिस्ट ए में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए आयुष बदौनी के आंकड़ों पर नजर डाले तो उन्होंने 27 मैचों की 22 पारियों में 693 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 36.47 का रहा है. साथ ही उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक भी हैं.
पहले मैच में लगी सुंदर को चोट
पहले वनडे मैच में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी करते हुए चोट लगी थी. इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए उनको काफी दर्द में भी देखा गया था. उनके लोअर रिब एरिया में दिक्कत हुई थी. इसके बाद अब उनकी इंजरी को लेकर स्कैन किया जाएगा और वो बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे. सुंदर अब 21 जनवरी से शुरू होने जा रही टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं. उनके मेडिकल अपडेट पर हर किसी की नजरें रहेंगी.

