Team India

IND vs NZ: लाइव मैच के दौरान भारत को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट के कारण हुआ मैदान से बाहर

IND vs NZ 1st ODI, Washington Sundar Injury: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले जा रहे पहले वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. इस सीरीज की शुरुआत से पहले ही भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वहीं, अब टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. ऐसे में टीम इंडिया की टेंशन और भी बढ़ गई है.

वाशिंगटन सुंदर को लगी चोट

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान वाशिंगटन सुंदर को चोट का सामना करना पड़ा. सुंदर ने इस मुकाबले में भारत के लिए 5 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन इसी दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आ गया. गेंदबाजी करते समय वह काफी दर्द में नजर आए, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए. उनकी जगह नितीश कुमार रेड्डी रिप्लेसमेंट फील्डर के रूप में मैदान पर आए. बीच मैच में उनका चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुंदर अभी मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं. इस मैच में सुंदर ने 5 ओवर में 27 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. हालांकि, उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.

न्यूजीलैंड ने दिया 301 रनों का लक्ष्य

इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 301 रन का लक्ष्य मिला. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा, हेनरी निकोलस ने 62 रन और डेवोन कोनवे ने 56 रन बनाए. इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और कुल 6 विकेट अपने नाम किए.

मोहम्मद सिराज ने 8 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट चटकाए. उनके अलावा, हर्षित राणा ने 10 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं, रविंद्र जडेजा ने 9 ओवर में 56 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले सके. वहीं, कुलदीप यादव ने 9 ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट झटका.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत के सामने न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 300 रनों का स्कोर, डेरिल मिचेल ने बनाए सबसे ज्यादा रन