IND vs NZ 2nd T20I

फ्री में कहां देख पाएंगे IND vs NZ दूसरा टी20 मैच? यहां जाने लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर डिटेल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत के बाद अब हर किसी की नजरें दूसरे टी20 पर गड़ी हुई हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ी कमाल की लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीम अगले मैच में जीत हासिल कर सीरीज में अपनी बढ़त को 2-0 करना चाहेगी. दूसरी तरफ मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम भी इस मैच के जरिए सीरीज में वापसी करने की राह तलाशेगी. ऐसे में ये रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में होने वाला ये मुकाबले बेहद ही रोमांचक होने वाला है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इस मैच को फैंस लाइव फ्री में कहां देख पाएंगे.

IND vs NZ 2nd T20I कब खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इसके आधे घंटे पहले मैदान में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए उतरेंगे. 

IND vs NZ 2nd T20I लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रही सीरीज के लाइव प्रसारण के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर मैच को लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के चैनल का रिचार्ज करवाना पड़ेगा. हालांकि, सभी फैंस इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भी देख सकते हैं. इसके अलावा अगर मोबाइल या लैपटॉप लाइव मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप पर जाना होगा.

T20I में IND vs NZ के हेड टू हेड आंकड़े 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अभी तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 14 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है तो वहीं 10 बार कीवी टीम ने भी जीत दर्ज की है. एक मैच टाई रहा था.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026 नहीं खेलने से बांग्लादेश क्रिकेट पर मंडराया खतरा, करोड़ों का नुकसान तय!