IND vs NZ 4th T20I

IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर डिटेल

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की है. इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में अब टीम इंडिया की अब नजरें इस सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर रहेंगी. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि चौथा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा. इसी के साथ फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे आइए आपको भी बताते हैं. 

कब खेला जाएगा IND vs NZ 4th T20I?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा. ये मुकाबला 28 जनवरी को होगा. इसके बाद सीरीज का एक और मुकाबला रह जाएगा जो कि 31 जनवरी को खेला जाएगा.

कहां देख पाएंगे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज को लाइव टेलीकास्ट करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर लाइव मैच देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स का रिचार्ज कराना होगा. इसी के साथ ओटीटी पर आप इस मैच को जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे.

IND vs NZ कितने बजे शुरू होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 7 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: संजू सैमसन OUT, श्रेयस अय्यर IN, चौथे टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11