Australia announced squad for India tour Test T20I ODI

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस स्टार खिलाड़ी को सौंपी गई कप्तानी

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम फरवरी के महीने में भारत के दौरे पर तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलने के लिए आ रही है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इसके लिए स्क्वॉड का ऐलान का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कप्तान एलिसा हेली के लिए ये आखिरी सीरीज होगी. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. इस दौरे पर होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए उनको कप्तान बनाया गया है तो वहीं टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया नए कप्तान के साथ उतरेगी. सोफी मोलिनेक्स को टी20 में टीम का कप्तान घोषित किया गया है. 15 फरवरी से टी20 सीरीज के साथ इस दौरे की शुरुआत होगी. 

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की टी20 स्क्वाड

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम.

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसा हीली (कप्तान), अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम.

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का स्क्वाड

डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, एलिसा हीली (कप्तान), अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम.

कब से शुरू होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज?

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है. 15 फरवरी से इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होने वाली है. इस दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और एक टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज के शुरू होने से पहले 13 फरवरी को एक वार्म अप मैच भी खेला जाएगा, जिसके लिए गवर्नर जनरल 11 का ऐलान भी किया गया है. 

गवर्नर जनरल इलेवन

चार्ली नॉट (कप्तान), क्लोई आइन्सवर्थ, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, किम गार्थ, सियाना जिंजर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, अनिका लेरॉयड, हेले सिल्वर-होम्स, रेचल ट्रेनामन, जॉर्जिया वॉल, कॉर्पोरल फ्रांसिस व्हिटेकर (ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल)

सोफी मोलिनेक्स को बनाया गया कप्तान

भारत के इस दौरे पर सोफी मोलिनेक्स को केवल टी20 फॉर्मेट में कप्तानी की कमान सौंपी गई है लेकिन आने वाली सीरीज में एलिसा हेली की जगह वो तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगी. हेली इस दौरे से अपने इंटरनेशनल करियर पर विराम लगाएंगी. मोलिनेक्स ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भारत के खिलाफ ही की थी. उनका पहला बड़ा असाइनमेंट इसी साल इंग्लैंड में होने वाला टी20 विश्व कप होगा.

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: विशाखापट्टनम में औंधे मुंह गिरी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 50 रनों से जीता चौथा टी20I मुकाबला