India vs New Zealand T20I Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का मौका होगा. वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.
अब टीम इंडिया टी20 सीरीज अपने नाम कर इस हार का बदला लेना चाहेगी. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 21 जनवरी को नागपुर में खेल जाएगा. मैच से आइए जानते हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसका पलड़ा भारी है. साथ ही भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड का टी20 में रिकॉर्ड कैसा रहा है.
T20I में भारत और न्यूजीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20I फॉर्मेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें से 14 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मैच जीते हैं. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.
वहीं, भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से सात मैच भारत ने जीते हैं और 4 में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है. आंकड़ों के हिसाब से टी20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
- कुल मैच – 25
- भारत – 14
- न्यूजीलैंड – 10
- टाई – 1
न्यूजीलैंड ने आखिरी बार 2019 में जीती थी सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 सीरीज साल 2023 में खेली गई थी, जिसे टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया था. वहीं, न्यूजीलैंड ने आखिरी बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज साल 2019 में जीता था. तब से न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ कोई टी20 सीरीज नहीं जीत पाया है.
वहीं, घरेलू मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और टीम ने सभी 7 मुकाबले जीते हैं. जबकि न्यूजीलैंड की टीम अपने घर में चार मुकाबले जीते हैं.
T20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर).
न्यूजीलैंडः मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, बेवन जेकब्स, टिम रॉबिनसन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैक फॉक्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, जेकब डफी, काइल जेमीसन, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी.

