SA20, Kavya Maran Viral Video: साउथ अफ्रीका में खेली जा रही SA20 क्रिकेट लीग में शुक्रवार, 23 जनवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने क्वालीफायर 2 मुकाबले में पार्ल रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया. जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 114 रन ही बना सकी.
इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम ने 11.4 ओवर में ही 117 रन बनाकर मैच जीत लिया और लगातार चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. सनराइजर्स की इस शानदार जीत पर टीम की मालकिन काव्य मारन खुशी से उछल पड़ीं. उनका रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
काव्या मारन का रिएक्शन हुआ वायरल
SA20 के दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की जीत पर टीम की मालकिन काव्य मारन बेहद खुश नजर आईं. सनराइजर्स की टीम ने जैसे ही पार्ल रॉयल्स को 7 विकेट से हारकर फाइनल का टिकट पक्का किया, काव्या खुशी से उछल पड़ीं. उन्हें VIP बॉक्स में जीत का जश्न मनाते देखा गया. इस दौरान काव्या अपने पिता कलानिधि मारन को गले लगाती नजर आईं. उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची सनराइजर्स की टीम
मैच की बात करें तो दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पार्ल रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बनाए थे. रॉयल्स की ओर से काइल वेर्नेने ने 46 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. वहीं, सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के लिए सेनरां मुथुसामी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके.
इसके जवाब में उतरी सनराइजर्स की टीम ने 11.4 ओवर में ही 3 विकेट पर 117 रन बनाकर मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. टीम के लिए जेम्स कोल्स ने 19 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए, जबकि मैथ्य ब्रीत्जके 19 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ ही सनराइजर्स की टीम ने लगातार चौथी बार SA20 के फाइनल में जगह बना ली.
तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी सनराइजर्स
सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की टीम अब रविवार, 25 जनवरी को केपटाउन में होने वाले फाइनल मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स से भिड़ेगी. सनराइजर्स की टीम SA20 के इतिहास की सबसे सफल टीम है और अब तक दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है. काव्या मारन की टीम ने 2023 और 2024 में SA20 का खिताब जीता था.
वहीं, 2025 सीजन में वह रनरअप रहे और MI केपटाउन की टीम ने खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में अब सनराइजर्स की टीम तीसरी बार SA20 का खिताब जीतने मैदान पर उतरेगी.

