IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स में एक स्टार खिलाड़ी की एंट्री हुई है. केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में एक बड़ा बदलाव किया गया है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज दिशांत याग्निक को नया फील्डिंग कोच बना दिया है. बीते कुछ दिनों में केकेआर की टीम में ये दूसरा बड़ा बदलाव हुआ है. इससे पहले टीम ने बीसीसीआई के आदेश को मानते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया था. याग्निक के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होने से टीम को और मजबूती मिली है. आईपीएल 2026 के लिए टीम का सपोर्ट स्टाफ बेहद ही शानदार नजर आ रहा है.
𝙃𝙚’𝙨 𝙖 𝘾𝙖𝙩𝙘𝙝! Knights Army, welcome our new fielding coach, Dishant Yagnik! 🙌 pic.twitter.com/xuqzpMTVZ6
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 21, 2026
सोशल मीडिया के जरिए शेयर की जानकारी
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया की तरफ से साझा की गई है. दिशांत याग्निक के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होने को लेकर केकेआर की तरफ से बयान जारी किया गया, “आईपीएल 2026 में केकेआर की टीम एक बदले हुए सपोर्ट स्टाफ के साथ उतर रही है.” जानकारी के लिए बता दें कि केकेआर के लिए अभिषेक नायर हेड कोच की भूमिका में होंगे. उनके साथ-साथ ड्वेन ब्रावो मेंटर के तौर पर जुड़े हैं तो वहीं शेन वॉटसन असिस्टेंट कोच, टिम साउदी गेंदबाजी कोच और आंद्रे रसेल पावर कोच के तौर पर शामिल हैं.
आईपीएल में खेल चुके हैं 25 मुकाबले
दिशांत याग्निक आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर भी खेल चुके हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 25 मुकाबले खेले हैं. साल 2011 से लेकर साल 2014 तक वो टीम का हिस्सा रहे और इसके बाद वो फ्रेंचाइजी के लिए फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए पिछला सीजन बेहद ही खराब रहा था. इसी के चलते टीम इस बार के मिनी ऑक्शन में बदली हुई रणनीति के साथ नजर आई. आईपीएल 2025 में टीम की कप्तानी अनुभवी अजिंक्य रहाणे के हाथों में थी.
यहां देखें आईपीएल 2026 के लिए KKR का पूरा स्क्वॉड
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, आकाशदीप

