Sherfane Rutherford in SA 20

19 छक्के, 214 रन, 178 का स्ट्राइक रेट…IPL 2026 से पहले धुआंधार बल्लेबाजी कर रहा MI का ये स्टार ऑलराउंडर

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सभी टीमों के मैनेजमेंट अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं. इस बार हुए मिनी ऑक्शन और ट्रेडिंग में कई खिलाड़ियों की टीमों में बदलाव हुआ है. मुंबई इंडियंस की टीम में एक ऐसा स्टार ऑलराउंडर इस बार अपनी टीम में शामिल किया है जो कि अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखता है. ये खिलाड़ी फिलहाल साउथ अफ्रीका में टी20 लीग खेल रहा हैं और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा है. इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 178 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं तो वहीं इसी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी दम दिखाया है. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.

ट्रेड डील में MI के हाथ लगी लॉटरी

आईपीएल 2026 को लेकर मिनी ऑक्शन से पहले कई फ्रेंचाइजी के बीच खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील भी हुई हैं. इस ट्रेड डील में मुंबई इंडियंस ने शरफेन रदरफोर्ड को गुजरता टाइटंस से 2.6 करोड़ में ट्रेड किया था. रदरफोर्ड साल 2020 में भी मुंबई की टीम का हिस्सा थे लेकिन इसके बाद आरसीबी से होते हुए गुजरात में पहुंचे थे. 

मुंबई की टीम में वापसी होते ही उनका फॉर्म भी लौट आया है. साउथ अफ्रीका टी20 लीग में वो कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 6 मैचों में 214 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 71 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट 178 का रहा है. इसी के साथ वो 19 शानदार छक्के भी जड़ चुके हैं. एमआई केपटाउन के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों में 53 रन कूट डाले.

IPL में कैसा रहा है रदरफोर्ड का प्रदर्शन?

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर को उनकी सिक्स हिटिंग एबिलिटी के लिए पहचाना जाता है. वो आईपीएल में अब तक 3 टीमों के लिए मैदान पर खेलने के लिए उतर चुके हैं. पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 13 मैचों की 11 पारियों में 291 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 18 छक्के जड़े थे. आईपीएल में उनके ओवरऑल प्रदर्शन पर नजर डाले तो उन्होंने 20 पारियों में 397 रन बनाए हैं. देखना दिलचस्प होगा कि MI के लिए वो इस सीजन क्या कमाल कर पाते हैं. 

ये भी पढ़िए- U19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे ये 2 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड! इस दिन से शुरू होगा विश्व कप का रोमांच