Ayushi Soni becomes 1st player to retired out in WPL history

WPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, आयुषी सोनी को डेब्यू मैच में होना पड़ा रिटायर्ड आउट, जानें वजह

WPL 2026: गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ था. गुजरात की तरफ से इस मैच में डेब्यू करने वाली युवा खिलाड़ी आयुषी सोनी को टीम ने बल्लेबाजी से बीच में ही वापस बुला लिया. जब टीम को अंतिम ओवरों में तेज गति से रनों की दरकार थी तब वो बड़े-बड़े हिट्स लगाने में नाकाम नजर आ रही थीं. ऐसे में टीम ने उनको रिटायर्ड आउट कर पवेलियन वापस बुला लिया. उन्होंने इस पारी में 14 गेंदों का सामना करते हुए 78 की स्ट्राइक रेट से महज 11 रन बनाए. इस मैच में उनको अनुष्का शर्मा की जगह प्लेइंग 11 में मौका दिया गया था. 

गुजरात को हुआ इस फैसले का फायदा

गुजरात जायंट्स की टीम की तरफ से उठाया गया ये फैसला काफी फायदेमंद भी रहा. आयुषी के रिटायर्ड आउट होने के बाद भारती फुलमली मैदान पर उतरी. उन्होंने महज 15 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की तूफानी पारी खेली डाली. इस पारी में उन्होंने 240 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 3 चौके और 3 छक्के जड़े. उन्होंने गुजरात की पारी के अंतिम 4 ओवरों में वेयरहैम के साथ मिलकर 56 रनों की साझेदारी की, जिसके दम पर टीम ने 20 ओवरों में 192 रनों का स्कोर खड़ा किया. हालांकि टीम इस मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई.

दिल्ली की युवा ऑलराउंडर हैं आयुषी सोनी

आयुषी सोनी दिल्ली के आती हैं. उनकी उम्र 25 साल है. आयुषी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी करना भी जानती हैं और उनके ऑलराउंड खेल को देखते हुए ही मुंबई के खिलाफ टीम ने उनको प्लेइंग 11 में शामिल किया था. पिछले मैच में अनुष्का शर्मा इंजर्ड हो गई थीं ऐसे में इस मैच में आयुषी को खेलने का मौका मिला. उनका ये डेब्यू मैच किसी बुरे सपने की तरह रहा. घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है और इसी चलते टीम ने उनको मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था. 

ये भी पढ़िए- WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने रोका गुजरात का विजय रथ, हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी