Mohammad Kaif statement Axar Patel better than Ravindra Jadeja

‘अक्षर पटेल उनसे काफी आगे…’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने रवींद्र जडेजा की काबिलियत पर खड़े किए सवाल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की हार के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल तो टीम सिलेक्शन को लेकर उठ रहा है. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का फॉर्म भी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. पिछले 10 मैचों में उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बेहद ही निराशाजनक रहा है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी उनको लेकर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं. जडेजा की प्रतिभा पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने अक्षर पटेल को हर मायने में लिमिटेड ओवर गेम में आगे ही रखा है. उन्होंने इस मामले को लेकर क्या कुछ कहा है और जडेजा के आंकड़े क्या कहते हैं, आइए जानते हैं.

कैफ ने अक्षर को बताया बेहतर खिलाड़ी

मोहम्मद कैफ ने रवींद्र जडेजा की प्रतिभा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, “अगर आपको इनमें से किसी एक को चुनना होगा तो अक्षर जडेजा से कहीं आगे नजर आते हैं. वनडे में उनका स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी करने की क्षमता, छक्के मारने की काबिलियत जो कि जडेजा के पास नहीं है. इसके बाद गेंदबाजी में भी वो काफी आगे हैं. अक्षर पावर प्ले में भी गेंदबाजी कर सकते हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वो इस समय टीम इंडिया के स्क्वॉड में क्यों नहीं हैं.”

पिछले 10 वनडे में जडेजा का शर्मनाक प्रदर्शन

रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए वनडे इंटरनेशनल में बेहद ही खराब परफॉर्म किया है. साल 2013 में उन्होंने आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़ा था. पिछले 10 मैचों में उन्हें 7 मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है. इस दौरान उन्होंने महज कुल 114 रन ही बनाए हैं. इसके अलावा अगर गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 10 मैचों में महज 6 विकेट ही हासिल किए हैं और 5 बार तो उनको बिना विकेट ही वापस लौटना पड़ा है.

वनडे इंटरनेशनल में जडेजा का प्रदर्शन

रवींद्र जडेजा मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने टीम के लिए 209 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्हें 14 वनडे मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 32.50 की औसत से 2893 रन बनाए हैं. अभी तक वो वनडे इंटरनेशनल में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं. इसके अलावा अगर गेंदबाजी की बात करें तो वो 232 विकेट हासिल कर चुके हैं. 

ये भी पढ़िए- ND vs NZ: तीसरे वनडे में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका, 70 रन बनाते ही हासिल करेंगे ये मुकाम