BBL 2025-26: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रहे मोहम्मद रिजवान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे हैं. सिडनी थंडर और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रिजवान के तगड़ी बेइज्जती हुई है. बेइज्जती भी ऐसी कि उन्हें सरेआम हर किसी के सामने शर्मसार होना पड़ा. रिजवान के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ये बेहद ही खराब पल रहा जब बिग बैश में उनकी ही टीम ने उन्हें बीच बल्लेबाजी से ही वापस बुला लिया. वो इस मैच में बेहद ही खराब बल्लेबाजी कर रहे थे और रनों की रफ्तार नहीं बढ़ा पा रहे थे. इसी के चलते मेलबर्न रेनेगेड्स के खेमे ने उनको पवेलियन वापस बुलाना ही सही समझा.
Melbourne Renegades retired out Rizwan. He was batting on 26 off 23 😂
— Jara (@JARA_Memer) January 12, 2026
– Slowest fifty: Babar
– 2nd Slowest fifty: Babar
– Lowest Strike rate: Rizwan
– 3rd lowest Strike Rate: Babar
– Forcefully Retired out: Rizwan
Two World Class Clown Rocking in BBL🤡 pic.twitter.com/72MPz1FtK8
महज 113 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. टीम को अच्छी शुरुआत भी मिली लेकिन रिजवान के क्रीज पर उतरते ही गेंदे खराब करना शुरू कर दिया. उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए महज 26 रन बनाए और इसके बाद टीम ने उनको रिटायर्ड आउट करवा के वापस बुला लिया. इस पारी में उन्होंने 113 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए महज 2 चौके और एक छक्का ही जड़ा. इसी के साथ वो इस लीग में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं.
एक तरफ रिजवान से रन नहीं बन रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ यूएसए के हसन खान ने आते ही ताबड़तोड़ रन बनाए. उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की पारी खेली. इसके दम पर मेलबर्न की टीम ने 20 ओवरों में 170 रनों का स्कोर खड़ा किया.
एक समय पर टी20 क्रिकेट में था दबदबा
मोहम्मद रिजवान एक समय पर टी20 क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते थे. टी20 इंटरनेशनल में रिजवान पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले 106 मैचों में 3414 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के लिए उन्होंने आखिरी बार साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेला था. इसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं. इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भी वो पाक स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं.

