Mohammed Siraj captain of Hyderabad

न्यूजीलैंड सीरीज के बीच इस टीम के कप्तान बने मोहम्मद सिराज, जानें किस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल

Mohammed Siraj Captain: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों टीम इंडिया के साथ वनडे स्क्वॉड का हिस्सा हैं. सीरीज के बीच में उनको घरेलू क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. रणजी ट्रॉफी के दूसरे लेग के लिए उनको हैदराबाद का कप्तान बना दिया गया है. इससे पहले राहुल सिंह टीम की कप्तानी कर रहे थे. सिराज ने टीम इंडिया से बाहर रहते हुए घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद के लिए लगातार कमाल का प्रदर्शन किया है, इसके चलते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वो टीम का हिस्सा नहीं थे. 

घरेलू क्रिकेट में सिराज का कमाल प्रदर्शन

मोहम्मद सिराज घरेलू क्रिकेट में इस सीजन कमाल की की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले 4 मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद वो विजय हजारे ट्रॉफी में भी हैदराबाद के लिए खेलते दिखे. इस दौरान उन्होंने खेले 3 मैचों में 7 विकेट झटके. बंगाल के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए थे. 

वनडे सीरीज के बाद रणजी में उतरेंगे सिराज

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज हैदराबाद के लिए बतौर कप्तान रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उतरेंगे. 22 जनवरी को टीम का सामना मुंबई से होगा तो वहीं 29 जनवरी को टीम छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैदान में उतेरगी, जिसमें सिराज कप्तानी करते हुए दिखेंगे. हैदराबाद को मुंबई, जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश जैसी टीमों के साथ एलीट ग्रुप D में रखा गया है.

यहां देखें हैदराबाद का फुल स्क्वॉड

मोहम्मद सिराज (कप्तान), जी राहुल सिंह (उप कप्तान), सीवी मिलिंद, तनय त्यागराजन, सीटीएल रक्षण रेड्डी, के रोहित रायडू, के हिमातेजा, ए वरुण गौड़, एम अभिरथ रेड्डी, राहुल रादेश (विकेटकीपर), अमन राव पेराला, एन नितिन साई यादव, कनाला नितेश रेड्डी, साई प्रगनय रेड्डी (विकेटकीपर) और बी पुन्नैया.

ये भी पढ़िए- न्यूजीलैंड सीरीज के बाद अब T20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होगा ये स्टार ऑलराउंडर? इंजरी ने खड़े किए सवाल