MS Dhoni Viral Video: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने में अभी लगभग दो महीने का समय बचा है और धोनी ने अपने होमग्राउंड रांची के JSCA स्टेडियम में बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस के लिए पैड पहनते नजर आ रहे हैं.
IPL 2026 के लिए धोनी ने शुरू की तैयारी
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने शनिवार, 24 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एमएस धोनी नेट्स प्रैक्टिस के लिए तैयार होते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में धोनी CSK के पीले रंग के पैड्स पहनने के बाद नया बल्ला निकालते हुए नजर आए. इस दौरान धोनी झारखंड क्रिकेट से जुड़े पूर्व मानद सचिव और टीम इंडिया के लिए खेल चुके सौरभ तिवारी के साथ बातचीत करते भी दिखाई दिए.
JSCA ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “देखो कौन वापस आ गया है.” धोनी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी यह वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया है.
धोनी का आखिरी IPL?
चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार IPL का खिताब जीता चुके एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब उनके आईपीएल से भी रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही हैं. 44 साल के धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले CSK की कप्तानी छोड़ दी थी और अब वह ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में बतौर खिलाड़ी खेलते हैं. हालांकि, यह धोनी का आखिरी IPL सीजन होगा या नहीं, इसका जवाब सिर्फ धोनी ही जानते हैं और यह टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ही साफ हो जाएगा. बता दें कि, IPL 2026 का आगाज 26 मार्च से शुरू होगा और 31 मई तक चलेगा. हालांकि, अभी तक नए सीजन का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है.
IPL 2026 के लिए CSK का स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवॉल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ैक फॉल्क्स.

