WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी नेट साइवर ब्रंट ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा कमाल करने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई. उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी विमेंस प्रीमियर लीग में ये कारनामा नहीं कर पाई थीं. नेट साइवर ब्रंट की इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में अहम जीत हासिल की है. इस जीत के साथ बी मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है तो वहीं आरसीबी के लिए 5 लगातार जीत के बाद ये दूसरी हार रही.
The moment 📸
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 26, 2026
The ball 💯
The celebration 🥳
Natalie Sciver-Brunt, forever etched in the history books 🫡
Updates ▶️ https://t.co/yUHXkzVIZw #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #RCBvMI | @mipaltan pic.twitter.com/i2xECl5jyB
नेट साइवर ब्रंट के तूफान में उड़ी आरसीबी
मुंबई की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. टीम ने अपना पहला विकेट 16 रनों के स्कोर पर गंवा दिया था. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी नेट साइवर ब्रंट ने मैदान के हर कोने में रन बनाए. उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए ऐतिहासिक पार खेली. उनकी 101 रनों की पारी 175.44 के स्ट्राइक रेट से आई है और इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का जड़ा. ब्रंट इस टूर्नामेंट में कमाल की लय में नजर आ रही है. उन्होंने खेले 6 मैचों में अब तक 79.75 की शानदार औसत से 319 रन बनाए हैं.
मुंबई की टीम ने जीता शानदार मुकाबला
मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 15 रनों से जीत हासिल की है. आरसीबी के लिए ये सीजन की लगातार दूसरी हार रही है. इससे पहले टीम सीजन में 5 मैच लगातार जीत चुकी थी. आरसीबी के लिए ऋचा घोष ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर आरसीबी काफी समय तक मुकाबले में बनी रही लेकिन उनके आउट होते ही टीम धराशाई हो गई. इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले.

