Netherlands announced 15 member squad for T20 World Cup 2026

भारत के ग्रुप वाली नीदरलैंड ने किया T20 World Cup के लिए टीम का ऐलान, भारतीय मूल का खिलाड़ी भी शामिल

T20 World Cup 2026: इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में हो रहा है. धीरे-धीरे सभी टीमों के स्क्वॉड का ऐलान हो रहा है. इसी बीच टीम इंडिया के ग्रुप वाली नीदरलैंड की तरफ से भी 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. टीम के लिए छठा टी20 विश्व कप होगा और इस बार टीम कमान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों में होगी. नीदरलैंड्स के स्क्वॉड में इस बार भारतीय मूल के खिलाड़ी आर्यन दत्त को भी शामिल किया गया है तो वहीं एक पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है. आइए आपको भी दिखाते हैं कि कैसा दिख रहा है नीदरलैंड का स्क्वॉड…

T20 World Cup 2026 के लिए नीदरलैंड का स्क्वॉड

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैक लायन-कैचेट, मैक्स ओ’डॉउड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुग्टेन, रोलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार

भारत के ग्रुप में ही है नीदरलैंड

नीदरलैंड की टीम को भारत के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया और यूएसए को रखा गया है. ग्रुप स्टेज के मैचों में जो भी 2 टीम टॉप पर रहेंगी वो सीधे तौर पर अगले राउंड में जगह बनाएंगी. नीदरलैंड के लिए ग्रुप स्टेज के मुकाबले बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. इस बार टी20 विश्व कप में 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज के बाद 8 टीमें ही अगले राउंड में जगह बना पाएंगी.

भारतीय मूल का खिलाड़ी भी टीम में शामिल

नीदरलैंड की टीम में इस बार एक भारतीय और पाकिस्तानी मूल का खिलाड़ी भी शामिल है. भारतीय मूल के आर्यन दत्त जो कि टीम में एक बल्लेबाज के तौर पर शामिल हैं. उन्होंने टीम के लिए 53 वनडे और 26 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसी के साथ पाकिस्तानी मूल के साकिब जुल्फिकार को भी टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने टीम के लिए 15 वनडे और 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 

ये भी पढ़िए- 19 छक्के, 214 रन, 178 का स्ट्राइक रेट…IPL 2026 से पहले धुआंधार बल्लेबाजी कर रहा MI का ये स्टार ऑलराउंडर