No Stadium decided for opening ceremony of IPL 2026

RCB ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, IPL 2026 ओपनिंग सेरेमनी को लेकर स्टेडियम के चलते फंसा पेंच

IPL 2026 Opening Ceremony: आईपीएल 2026 को लेकर हर बीतते दिन के साथ फैंस का रोमांच बढ़ता ही रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई के सामने एक और नई टेंशन खड़ी हो गई है. आरसीबी की तरफ से अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि वो इस सीजन के लिए अपना होम ग्राउंड किस स्टेडियम को बनाए. पिछले साल ट्रॉफी जीतने के बाद स्टेडियम में हुई भगदड़ में गई 11 मासूम लोगों की जान ने बवाल खड़ा कर दिया था और इसके बाद से ही चिन्नास्वामी में कोई भी मुकाबला नहीं खेल गया है. इस बार के लिए भी कर्नाटक सरकार ने साफ कर दिया है कि मैच के दौरान अगर स्टेडियम या उसके बाहर भी कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी की ही होगी. ऐसे में अब आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर पेंच फंसता हुआ दिख रहा है. 

गत विजेता के होम ग्राउंड पर होती है ओपनिंग सेरेमनी

हर साल आईपीएल की ओपनिंग गत चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर की जाती है. ऐसे में इस बार सेरेमनी का कार्यक्रम आरसीबी के होम ग्राउंड पर किया जाना है लेकिन अभी तक फ्रेंचाइजी की तरफ से होम ग्राउंड को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है, जिसके चलते मामला फंस रहा है. दैनिक जागरण के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार आरसीबी अपना पहला मुकाबला रायपुर में खेल सकती है लेकिन इस मैदान पर बीसीसीआई सेरेमनी नहीं कराना चाहती.

बोर्ड चाहता है कि आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी किसी मेट्रो शहर की जाए. इसके चलते रिपोर्ट में कहा बताया गया है कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 2 सुझाव सामने आए हैं. जहां ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम तय तरीके से हो सके.

मीटिंग में सामने आए 2 स्टेडियम के नाम

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में बात हुई है कि अगर आरसीबी के होम मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होते हैं तो टीम का पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कराया जाए ताकि वहां ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम किया जा सके. इसके अलावा पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान मुल्लांपुर को इसके दूसरे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. पंजाब की टीम पिछले सीजन की रनर अप टीम है.

आरसीबी को मैच कराने के लिए तिरुवनंतपुरम का ऑप्शन भी दिया गया था लेकिन फ्रेंचाइजी की तरफ से इसके लिए साफ इनकार कर दिया गया. फिलहाल, आरसीबी इस पूरे मामले पर क्या फैसला लेती है इसके ऊपर हर किसी की नजर बनी हुई है. बीसीसीआई की तरफ से टीम को इसका फैसला करने के लिए 27 जनवरी की डेडलाइन दी गई है.

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: ‘हमें प्रेशर में डाला गया…’, पहले टी20 में हार के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर का चौंकाने वाला बयान