Pakistan vs Australia T20I

PAK vs AUS T20I Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

Pakistan vs Australia T20I Live Streaming: 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है, जिसको लेकर सभी टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं. टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है.

वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमें इस सीरीज में अपनी तैयारियों को परखने और कॉम्बिनेशन टेस्ट करना चाहेगी. ऐसे में यह सीरीज बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 29 जनवरी को लाहौर में खेला जाएगा. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच कब और कहां होगा?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच गुरुवार, 29 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. बतौर कप्तान मिचेल मार्श और सलमान अली आगा आमने-सामने होंगे.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 4 बजे टॉस होगा.

भारत में कहां देखें लाइव?

भारत में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप SonyLIV ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

PAK vs AUS T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह.

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, महली बियर्डमैन, जेवियर बार्टलेट, एडम जैम्पा.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीखदिनमुकाबलासमय (भारतीय समय)
29 जनवरी 2026गुरुवारपाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया – पहला टी20शाम 4:30 बजे
31 जनवरी 2026शनिवारपाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया – दूसरा टी20शाम 4:30 बजे
01 फरवरी 2026रविवारपाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया – तीसरा टी20शाम 4:30 बजे

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो सकता है ये स्टार ऑलराउंडर